Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा:दो बच्चों संग घर से निकाला, कार और ₹2 लाख की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। नगर पंचायत कोइरीपुर की एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया गया। पीड़िता साधना यादव के अनुसार, उनका विवाह 5 मई 2017 को ग्राम राजा उमरी निवासी संजय कुमार से हुआ था। शादी के समय उनके परिवार ने अपनी क्षमतानुसार सोने के आभूषण, नकदी, मोटरसाइकिल और घरेलू सामान दिए थे। आरोप है कि दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ समय बाद से ही वे कम दहेज का ताना देकर साधना को प्रताड़ित करने लगे। प्राथमिकी के अनुसार, पति संजय कुमार, ससुर लालजी, सास अनारा देवी और परिवार के अन्य सदस्य लगातार 'स्विफ्ट डिजायर' कार और 2 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। जान से मारने की धमकी मांग पूरी न होने पर पीड़िता को अभद्र गालियां दी जाती थीं। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दूसरी शादी करने की बात कही जाती थी। मामले ने तब गंभीर मोड़ लिया जब 29 अप्रैल 2023 की शाम करीब 8 बजे ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने उसके सारे जेवरात व कपड़े छीन लिए। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता और उसके दो मासूम बच्चों शौर्य और मान्या को एक चार पहिया वाहन में ले जाकर कसईपुर बाजार में लावारिस छोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर चांदा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में 21 अपराधियों पर एक्शन:गैंगस्टर-गुंडा एक्ट का केस जुड़ा, हिस्ट्रीशीट खुली
    Next Article
    मिर्जापुर में AAP का प्रदर्शन, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग:खराब सड़कें और पेयजल संकट का भी मुद्दा उठाया, DM को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment