Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में तेज आंधी-तूफान का असर:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा क्षतिग्रस्त, अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर 30 मिनट ट्रैफिक रहा बाधित

    3 hours ago

    2

    0

    बुधवार को सुल्तानपुर में आए तेज आंधी-तूफान ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर व्यापक असर डाला। दोपहर 2:30 से 3 बजे के बीच आए इस तूफान से एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा को लाखों रुपये का नुकसान हुआ, वहीं अयोध्या-प्रयागराज हाईवे(NH-330) पर पेड़ गिरने से करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किमी 80 स्थित हलियापुर टोल प्लाजा का पूरा सिस्टम अस्त-व्यस्त हो गया। टोल प्लाजा पर लगी फॉल सीलिंग उड़ गई, जिससे लगभग 30 मिनट तक कामकाज प्रभावित रहा। सूत्रों के अनुसार, तूफान से टोल प्लाजा की मशीनों के तार टूट गए और लाखों रुपये की फॉल सीलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। यूपीडा (UP Expressway Industrial Development Authority) के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त सिस्टम को ठीक कर कामकाज फिर से शुरू कर दिया गया है। मरम्मत का कार्य अभी भी जारी है। इसी दौरान, सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भी आंधी का असर दिखा। बुधवार दोपहर बाद गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका बाजार में धूल भरी आंधी के कारण एक विशाल इमली का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया और वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रुक गई, जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही द्वारिकागंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गिरे हुए पेड़ को हटवाया और यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया। पेड़ हटाने की कार्रवाई के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 अप्रैल को PGT अभ्यर्थी जान सकेंगे परीक्षा जनपद:वाराणसी में बनाया गया है 35 केंद्र, UPESSC प्रवक्ता के लिए 9 और 10 मई को करा रहा परीक्षा,
    Next Article
    कानपुर में प्राच्य विद्या की पढ़ाई होगी:CSJMU की चार शोध पीठें, भारतीय परंपरा को आधुनिक शिक्षा में मिला रही हैं नई धार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment