Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में शराब दुकान से लाखों की चोरी:शटर तोड़कर कैश और शराब लेकर फरार, मौके पर दो बाइकें छोड़कर भागे बदमाश

    4 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में एक देसी शराब की दुकान में लाखों रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर नकदी और शराब समेत अन्य सामान चुरा लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता के कारण चोर अपनी दो मोटरसाइकिलें मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइकें जब्त कर जांच शुरू कर दी है। दुकान संचालक कमलेश कुमार ने हलियापुर थाने में दी तहरीर में बताया कि तिरहुत बलीराम स्थित उनकी दुकान (शॉप आईडी- 12337) में बीती रात चोरी हुई। चोरों ने पहले दुकान की पिछली दीवार काटने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर सामने का शटर तोड़ दिया। दुकान के भीतर से ₹96,000 नकद, 4 पेटी (35 पौवा) देसी शराब, एक पीओएस मशीन, सीसीटीवी कैमरे का सीडीआर और एक एलईडी टीवी चोरी कर लिया गया। संचालक को चोरी की जानकारी रात करीब 2:30 बजे मिली। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर घबरा गए और भागते समय अपनी दो मोटरसाइकिलें वहीं छोड़ गए। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। बरामद बाइकों में एक हीरो स्पलेंडर (UP36 U4562) है, जो करमराज के नाम पर पंजीकृत है। दूसरी बाइक बजाज प्लेटिना बिना नंबर की है, जिसका चेसिस नंबर MD2B63AX5SPJ22460 है। तहरीर के अनुसार, यह बाइक रामू (पुत्र तुलसी, ग्राम अतवारा) द्वारा खरीदी गई बताई जा रही है। कमलेश कुमार ने करमराज, रामू और 3-4 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है और बरामद बाइकों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती:191 अभ्यर्थिनियां पात्र घोषित, आपत्तियों का समाधान हुआ
    Next Article
    CSJMU कैंपस डाकघर में अब मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं:नई सेवाओं का हुआ उद्घाटन; पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता छात्र सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment