Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में सैकड़ों समर्थक जनसत्ता दल में शामिल:कुंतल निषाद जिला सचिव और अंकित उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष बने

    14 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शनिवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं और समर्थकों ने पार्टी की सदस्यता ली। शनिवार एक बजे पार्टी ने कुंतल निषाद को जिला सचिव और अंकित उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने की। उन्होंने नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बात कही। टाटियानगर निवासी कुंतल निषाद को जिला सचिव बनाया गया। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र (190) के सूर्यभानपट्टी निवासी अंकित उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। सुभाष सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया की नीतियों और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग जनसत्ता दल से जुड़े हैं। टाटियानगर से कुंतल निषाद और लम्भुआ से अंकित उपाध्याय अपने करीब सौ-सौ समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं। दोनों को क्रमशः जिला सचिव और जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजा भैया के निर्देश पर जिले के गांवों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पदाधिकारियों ने ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाने की बात भी कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में कांग्रेसियों ने मनाई नेहरू जयंती:नवनियुक्त शहर अध्यक्ष हुमायूं बैग का फूल-मालाओं से किया स्वागत
    Next Article
    जनगणना ट्रेनिंग से 42 विभागों के कर्मचारी गायब:नगर आयुक्त ने डीएम को लिखा पत्र; विभागाध्यक्षों पर भी कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment