Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में राहुल गांधी मामले में सुनवाई टली:भाजपा नेता विजय मिश्रा नहीं आए, कोर्ट ने अगली तारीख 27 मार्च को रखी

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में सोमवार को राहुल गांधी के विरुद्ध अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी मामले में सुनवाई टल गई। वादी तथा भाजपा नेता विजय मिश्रा की अनुपस्थिति के कारण यह फैसला लिया गया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी। वादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि पिछली पेशी पर उन्होंने अदालत में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें मांग की गई है कि राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों के ऑडियो और वीडियो साक्ष्यों का मिलान उनकी असली आवाज से कराया जाए। विजय मिश्रा की गैर-हाजिरी के कारण कोर्ट ने 27 मार्च की तारीख तय की है, जहां मामले में बहस होगी। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अक्टूबर 2018 में यह परिवाद दर्ज कराया था। इस मामले में राहुल गांधी ने 20 फरवरी 2024 को कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 हजार रुपए के दो मुचलकों पर जमानत दी थी। राहुल गांधी ने 26 जुलाई 2024 को पुनः एमपी/एमएलए कोर्ट में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया था। उनके बयान के बाद कोर्ट ने वादी पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद से लगातार गवाह पेश किए जा रहे थे। इससे पहले, 20 फरवरी को राहुल गांधी ने एमपी/एमएलए कोर्ट में उपस्थित होकर सीआरपीसी की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया था। कोर्ट ने राहुल गांधी को अपनी बेगुनाही के संबंध में सफाई और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 9 मार्च की तिथि नियत की थी। हालांकि, राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने कोर्ट में कोई सफाई या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद कोर्ट ने मामले में बहस के लिए अगली तारीख नियत की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में 32 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:कादरगंज में घर पर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सपाइयों ने डॉ. लोहिया,भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी श्रद्धांजलि:जयंती और शहीद दिवस पर बागपत में कार्यक्रम आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment