Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स का प्रदर्शन:भुगतान में कटौती के खिलाफ न्यूनतम मजदूरी की मांग, प्रति पार्सल 10 से 12 का दे रहे भुगतान

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में ईकार्ट डिलीवरी पार्टनर्स ने मंगलवार को अपने भुगतान में कटौती और न्यूनतम मजदूरी न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने ईकार्ट कार्यालय के सामने एकत्र होकर न्यूनतम मजदूरी के भुगतान की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पहले ईकार्ट लॉजिस्टिक्स जैसी कंपनी में प्रति पार्सल लगभग ₹18 का भुगतान मिलता था, जिसे अब घटाकर ₹10 से ₹12 कर दिया गया है। इस कटौती से डिलीवरी पार्टनर्स में भारी असंतोष है। डिलीवरी पार्टनर्स ने बढ़ती महंगाई का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, मोबाइल रिचार्ज, बाइक सर्विस, टायर, बीमा और रोजमर्रा के खर्चों में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे में मेहनताना बढ़ाने के बजाय कम करना उनके साथ अन्याय है। एक डिलीवरी पार्टनर ने बताया कि प्रतिदिन 10 से 12 घंटे काम करने के बावजूद उनकी कमाई पहले जैसी नहीं रही। पार्सल कम मिलने या डिलीवरी की दूरी अधिक होने पर आय और भी घट जाती है, जिससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और श्रम विभाग से गिग वर्कर्स तथा डिलीवरी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम उचित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। इस प्रदर्शन में सूरज अग्रहरि, दीपक मौर्य, सत्यप्रकाश पांडे, राम औतार राय, विक्रम गुप्ता और वीरेंद्र यादव सहित दर्जनों डिलीवरी पार्टनर उपस्थित रहे। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को एक मांग पत्र भी सौंपा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अल्ट्रासाउंड करते समय डॉक्टर ने महिला को किया बैड टच:KGMU प्रशासन ने नौकरी से निकला, आया पर भी एक्शन
    Next Article
    गोरखपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण के लिए किया मॉक ड्रिल:भीड़ नियंत्रण से फायरिंग तक हुई प्रैक्टिस, SSP ने देखी पूरी व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment