Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 99 किलो गांजा बरामद:दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी में कई जिलों में देनी थी सप्लाई; बिहार से जुड़े नेटवर्क

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लगभग 98.927 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। ANTF बाराबंकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध गांजे की खरीद-फरोख्त होने वाली है। इस सूचना के आधार पर ANTF प्रभारी और सुल्तानपुर पुलिस टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र के सौरमऊ अंडरपास के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध नीले रंग की बलेनो कार (UP44BU4002) को रोकने का प्रयास किया। पुलिस की घेराबंदी देख कार सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। वाहन की तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट और डिग्गी से कुल चार बोरियां मिलीं। इन बोरियों में 99 छोटे पैकेटों में 98.927 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान वेदप्रकाश मिश्रा (43 वर्ष), पुत्र स्व. हरिप्रसाद मिश्रा, निवासी ग्राम बेलाही, थाना लम्भुआ, जनपद सुल्तानपुर, और पवन कुमार तिवारी (52 वर्ष), पुत्र स्व. पारसनाथ तिवारी, निवासी पठखौली रोड, कस्बा व थाना लम्भुआ, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे यह गांजा बिहार से लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बिहार स्थित सप्लायरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस सफल ऑपरेशन में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत, उप-निरीक्षक करुणेश पाण्डेय (ANTF), उप-निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ट्रैक्टर टक्कर से पिकअप चालक की मौत:नेशनल हाईवे-30 पर हादसा, बरेली निवासी युवक की 4 माह पहले हुई थी शादी
    Next Article
    Sambhavna Seth: मिसकैरेज के दर्द के बाद फिर प्रेग्नेंट हुईं संभावना सेठ, पोस्ट शेयर कर दी नन्हे मेहमान के आने की खबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment