Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में 30 लोगों ने किया रक्तदान:ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला भी शामिल, आयतुल्लाह खामेनेई की याद में लगा शिविर

    15 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर में रक्त अमृत नामक एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 'रहबर-ए-मोअज्जम शहीद आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई' की स्मृति को समर्पित था। इसमें जयसिंहपुर के ब्लॉक प्रमुख राहुल शुक्ला सहित कुल 30 लोगों ने रक्तदान किया। ग्लोबल हुसैनी मिशन और नोबलरे सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इसका उद्देश्य मानवीय संवेदनाओं और सेवा भाव को बढ़ावा देना था। मुख्य अतिथि राहुल शुक्ला ने शिविर का शुभारंभ किया और स्वयं भी रक्तदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है, जो सबसे बड़ा दान और पुण्य है। उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति और अधिक जागरूक होने का आह्वान किया। शिविर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई राज किशोर सिंह, अमन सुल्तानपुरी, अली इमाम महेशर पठान, जिला पंचायत प्रत्याशी आमिर और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य इकतेदार हुसैन बसऊ भाई, आलम सुल्तानपुरी सहित कुल तीस लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक इंचार्ज संजय कुमार सिंह को संस्था द्वारा सम्मानित भी किया गया। ग्लोबल हुसैनी मिशन के अध्यक्ष अमन सुल्तानपुरी और नोबलरे सोसाइटी की पूरी टीम ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा एक्सप्रेसवे: आर्थिक पुनर्जागरण की जीवंत रेखा:594km...मेरठ से प्रयागराज; लॉजिस्टिक्स की दुनिया में होगा बड़ा बदलाव
    Next Article
    श्रावस्ती में NH-730 जाम मामला, पुलिस ने 10 को पकड़ा:पेट्रोल-डीजल लेने आए उपभोक्ताओं ने किया था सड़क जाम कर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment