Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साक्षी महाराज को लेकर यति नरसिंहानंद का बयान:हिंदुत्व की राजनीति का हत्यारा बताते हुए कहा वह खुद को महाराज न कहें

    3 hours ago

    1

    0

    डासना मंदिर के प्रमुख और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने एक बार फिर साक्षी महाराज पर अपना वीडियो बयान दिया है। अपने बयान में कहा कि उन्होंने ब्राह्मणों के अस्तित्व को मिटाने के प्रयास को सनातन धर्म से विश्वासघात घोषित किया। यति नरसिंहानंद ने कहा- आज साक्षी महाराज का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। जिसमें वो स्वयं को समस्त शास्त्रीय ज्ञान का रचयिता और ब्राह्मणों को माता सीता को चुराने वाला और क्षत्रियों के बच्चों का हत्यारा घोषित कर रहे हैं। हिंदुत्व की राजनीति का हत्यारा कहा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने ने एक वीडियो बयान में साक्षी को साक्षी महाराज मानने से इनकार करते हुए बड़े नेताओं के इशारे पर हिंदुत्व की राजनीति का हत्यारा बताया। कहा कि ब्राह्मणों के योगदान मानव इतिहास में अतुलनीय है। कोई भी व्यक्ति केवल ब्राह्मणों को गाली देकर अपने समाज का कुछ भी भला नहीं कर सकता। साक्षी जैसा व्यक्ति ब्राह्मणों का निरर्थक अपमान करके केवल आसमान पर थूक रहा है। जो उसी के मुंह पर गिरने वाला है। रावण का नाम लेकर ब्राह्मणों को कोसना साक्षी की व्यक्तिगत हताशा को ही दर्शाता है। ब्राह्मणों ने ही रावण को राक्षस और भगवान राम को भगवान घोषित करके उस समय के सम्पूर्ण विश्व समुदाय को श्रीराम पूजन के लिए प्रेरित किया। अपने ज्ञान की शून्यता का परिचय देते हैं यति नरसिंहानंद ने आगे कहा कि जिन भगवान परशुराम पर वह कीचड़ उछालने का प्रयास कर रहे हैं, वो उनके और उनके शत्रुओं के बारे में कुछ भी नहीं जानता। भगवान परशुराम का प्रथम महायुद्ध बच्चों से नहीं बल्कि उस समय के सबसे बड़े योद्धा कार्तवीर्य अर्जुन से हुआ था। जिसने उनके निर्दोष पिता को अपमानित किया था।भगवान परशुराम ने मानवीय मर्यादाओं के अनुकूल प्रतिशोध लिया जो एक सनातन धर्मी होने के नाते उनका कर्तव्य था। पर साक्षी जैसे लोग उल्टे सीधे बकवास करके अपनी ज्ञान शून्यता का परिचय देते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में प्रधानाचार्य समेत पांच शिक्षक सेवानिवृत्त:इंटर कॉलेज कन्हौली में सम्मान समारोह आयोजित
    Next Article
    आयुष विक्रम सिंह बने बहराइच के नए एसपी सिटी:मेरठ में तैनात थे, अशोक कुमार सिंह का लखनऊ तबादला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment