Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, 3 दोस्तों की मौत:गोरखपुर में घूमने निकले थे, बॉडी कार के अंदर चिपकी; जेसीबी से निकाली गई

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी सरकारी गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा ट्रॉली में घुस गया। इससे तीनों दोस्तों की बॉडी स्कॉर्पियो में चिपक गईं। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस बुलाई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से तीनों को स्कॉर्पियों से बाहर निकाला। आगे बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे युवक ने एम्स गोरखपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसा रविवार देर रात साढ़े 11 बजे गोला थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की 3 तस्वीरें- अब पूरा मामला समझिए... कोहड़ी बुजुर्ग गांव में कुणाल यादव (20), अमन उर्फ अजय यादव (21) और अंकुर उर्फ प्रसून यादव (22) रहते थे। रविवार शाम को 6 बजे तीनों स्कॉर्पियो से घूमने निकले थे। रात करीब साढ़े 11 बजे सभी बड़हलगंज से गोला की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी भर्रोह के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद जोर का धमका हुआ और कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से चिपक गया। एयरबैग खुलने के बाद भी तीनों युवक अंदर ही फंस गए। कार की बॉडी उनके शरीर में धंस गई। चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को खुलवाया तो चालक सीट पर बैठे कुणाल यादव और बगल की सीट पर बैठे अमन उर्फ अजय यादव की मौत हो चुकी थी। पीछे बैठे अंकुर उर्फ प्रसून यादव गंभीर रूप से घायल था। उसे बड़हलगंज के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर वहां से एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया गया। एम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। वहीं, कोटेदार गिरिजेश दुबे ने बताया कि गेहूं कोटे का नहीं था। गेहूं रानीपुर सहकारी समिति पर जा रहा था। 2 भाइयों में बड़ा थ कुणाल कुणाल यादव इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता ड्राइवर हैं। अमन उर्फ अजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। अंकुर उर्फ प्रसून दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता भी खेती का काम करते हैं। तीनों परिवारों की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर गांव में शोक का माहौल है। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- कातिल सलीम मस्जिद में छिपता, 8 साल मोबाइल नहीं चलाया, जिस बच्चे का मर्डर किया, उसकी मां बोली- फांसी हो अपहरण-हत्या के मामले में गिरफ्तार एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान अब तिहाड़ जेल में बंद है। 26 साल तक दिल्ली पुलिस को चकमा देने वाले सलीम की हर दिन नई कहानी सामने आ रही है। वह इस कदर शातिर है कि पुलिस से बचने के लिए करीब 8 साल तक मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हमबिस्तर हो जाओ, उपाध्यक्ष बना देंगे':महोबा की महिला भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर लगाए आरोप, बोलीं- डरने वाली नहीं हूं
    Next Article
    लखनऊ में महिलाओं ने इंदिरा नगर पावर हाउस घेरा:गेट पर ताला जड़ा, अधिकारी-कर्मचारी भागे, बोलीं- स्मार्ट मीटर धोखा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment