Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सड़क पर हुई नमाज का सीएम ने लिया संज्ञान':अलीगढ़ में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बोले– पाकिस्तान या ईरान चले जाएं

    5 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में शनिवार को देहली गेट थाना क्षेत्र में सड़क पर हुई ईद की नमाज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि भारत में रहना है तो संविधान का पालन करना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो वह पाकिस्तान या फिर ईरान चले जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क पर हुई नमाज का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। इस मामले में दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने इसे शक्ति प्रदर्शन और नियमों की खुली अवहेलना बताते हुए मुख्यमंत्री के आदेशों को चुनौती देने वाला कृत्य बताया है। अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि भारत में रहना है तो संविधान का पालन करना ही होगा। उन्होंने कहा कि वह कई अरब देश गए हैं, वहां भी नमाज मस्जिद के अंदर ही होती है। अगर एक व्यक्ति भी ज्यादा है, तो वह घर जाकर नमाज पढ़ता है। सड़क घेरना नाजायज है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया है। मौके पर मौजूद जिन अधिकारियों ने इसे होने दिया, उन पर भी कार्रवाई होगी। अलीगढ़ से हुई थी शुरुआत राज्य मंत्री ने कहा कि सड़क पर नमाज रोकने की शुरुआत अलीगढ़ से हुई थी। इसके बाद सरकार के स्तर पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया गया था। ऐसे में अलीगढ़ में ही यह व्यवस्था ध्वस्त हो जाए, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई मुस्लिम देश नहीं मना पा रहे ईद ठाकुर रघुराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर इन्हें सड़क पर ही नमाज पढ़नी है तो पाकिस्तान या इरान चले जाएं। या वहां जाएं, जहां मुस्लिम देश ईद नहीं मना पा रहे हैं। बोले कि हिंदुओं के त्योहारों पर इतना प्रशासन नहीं लगता, जितना इनके त्योहार पर लगता है। VHP ने दी आंदोलन की चेतावनी विहिप के ब्रज प्रांत मीडिया प्रमुख प्रतीक रघुवंशी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क पर नमाज होना कानून का घोर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि जब सड़क पर नमाज हो रही थी, तब मौके पर जिले के अधिकारी मौजूद थे। बावजूद इसके नियमों का पालन नहीं हुआ। विहिप ने की कार्रवाई की मांग आरोप लगाया कि नमाज के बाद मौलाना का यह कहना कि 'नमाज तो पढ़ी जा चुकी', यह प्रशासन को खुली चुनौती और मजहबी शक्ति प्रदर्शन है। विहिप ने मांग की है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर विधिक कार्रवाई हो और सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। कार्रवाई न होने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी होते ही हटा दिए थे ईदगाह पर सड़क पर नमाज होने की जानकारी होते ही देहली गेट पुलिस ने नमाज पढ़ रहे लोगों को समझाकर हटा दिया था। इस संबंध में एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक का कहना है कि पहली शिफ्ट में ही नमाजियों को हटा दिया था। इसके चलते उनकी नमाज दूसरी शिफ्ट में कराई गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यूपी में कानून का डर खत्म, सुपारी किलिंग हो रही':सांसद अफजाल बोले- सरकार के संरक्षण में अपराधी पनप रहे, पीएम के क्षेत्र में हो रहा मर्डर
    Next Article
    रामपुर में कांग्रेस की अशोक जयंती-होली-ईद मिलन समारोह की तैयारी:26 मार्च को गजरौला में होगा कार्यक्रम, अजय राय भी हो सकते हैं शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment