Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय दत्त मुजफ्फरनगर परशुराम जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि:17 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा, आयोजकों का दावा, सबसे बड़ा आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में इस बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन विशेष होने जा रहा है। आयोजकों ने दावा किया है कि बॉलीवुड फिल्म स्टार संजय दत्त इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी भोपा रोड स्थित प्लासा होटल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को टाउन हॉल पार्किंग, मुजफ्फरनगर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों, अध्यक्ष शरददीप कौशिक और आर्यन राज कौशिक ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार का आयोजन पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और बड़े स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने इसे अब तक का सबसे बड़ा आयोजन बनाने का दावा किया। आयोजकों ने भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का अवतार बताया, जिन्होंने धर्म और न्याय की स्थापना के लिए कार्य किया। उनका जीवन त्याग, पराक्रम और धर्म रक्षा का प्रतीक है, जो समाज को एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। समिति की ओर से सभी समाज के लोगों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य सभी समाजों का सहयोग इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान अमित वत्स, केके शर्मा, श्री भगवान, संजय मिश्रा, संजय शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, विशाल शर्मा, डॉ संदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और आमजन से शोभायात्रा का हिस्सा बनने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्लैक बैच लगाकर बैंक कर्मियों ने किया काम:हरदोई में मांगें न पूरी होने पर संगठन ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी
    Next Article
    मिर्जापुर में 25 किमी महात्रिकोण यात्रा पुनः आरंभ:गिरजापुर तीर्थ न्यास की पहल, बूढ़ेनाथ मंदिर से 25 मार्च को होगी शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment