Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर ठगों ने ANM के बैंक एकाउंट से उड़ाए रुपए:बलिया में पीएचसी के बाहर धरने पर बैंठी साथी ANM, अधीक्षक ने दिए 10 हजार, फिर पद छोड़ने का ऐलान

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया में साइबर ठगी के एक मामले को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग में जमकर हंगामा हो गया। ठगी की शिकार एएनएम रीमा पटेल ने चिकित्सा अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपने सहयोगियों के साथ पीएचसी परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह पूरा मामला बांसडीह तहसील क्षेत्र का है। एएनएम का आरोप था कि विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में भ्रामक जानकारी साझा किए जाने के कारण वह साइबर ठगों के जाल में फंस गईं। उन्होंने ठगी गई रकम की जिम्मेदारी चिकित्सा अधीक्षक पर लगाते हुए उसकी भरपाई की मांग की। करीब तीन घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन और बढ़ते तनाव के बीच सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव कुणाल मौके पर पहुंचे। स्थिति को शांत करने के प्रयास में उन्होंने पीड़िता को अपनी ओर से 10 हजार रुपए नकद दिए। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि जब तक ठगी की पूरी राशि वापस नहीं मिलती, वे हर माह 10 हजार रुपए अपनी ओर से सहायता स्वरूप देंगे। उन्होंने यह शर्त भी रखी कि यदि पुलिस जांच में राशि वापस मिलती है तो वह पैसा उन्हें लौटा दिया जाएगा। घटना के बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया, जब डॉ. प्रणव कुणाल ने भावुक होकर अधीक्षक पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि अब इस जिम्मेदारी को निभाना उनके लिए संभव नहीं रह गया है और वे केवल सामान्य चिकित्सक के रूप में सेवा देना चाहते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में डूब रहे युवक को बचाने गए तीन डूबे:रायबरेली में गोताखोरों ने चारों को बेहोशी की हालत में निकाला, तीन जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    आगरा के भैरो बाजार में पुरानी बिल्डिंग गिरी:पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment