Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में वीवीआईपी दौरे के चलते ट्रैफिक व्यवस्था बदली:बड़े वाहनों की एंट्री बंद, 14 अप्रैल तक एक्सप्रेसवे का होना है उद्घाटन

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में वीवीआईपी दौरे को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल के अनुसार, जिले में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध रविवार शाम 6 बजे से 14 अप्रैल शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसी के साथ सहारनपुर से देहरादून जाने वाली रोडवेज बसों का रूट भी एक दिन के लिए बदल दिया गया है। 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक बसें सहारनपुर से कलसिया, बेहट, हर्बलपुर और सैलाकुई होते हुए देहरादून पहुंचेंगी। वापसी भी इसी मार्ग से होगी। आमतौर पर इस रूट पर प्रतिदिन करीब 80 फेरे लगाए जाते हैं, हालांकि बदले हुए मार्ग का किराया अभी तय नहीं किया गया है। दरअसल, 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाना है। करीब 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून का सफर 5-6 घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे रह जाएगा। इस परियोजना की लागत करीब 12 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा। इसकी एक बड़ी खासियत यह है कि इसका अंतिम हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क के इको-सेंसिटिव जोन से होकर गुजरता है, जहां एशिया का सबसे बड़ा वन्यजीव कॉरिडोर विकसित किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम को देखते हुए 12 अप्रैल शाम 6 बजे से 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले रूट की जानकारी अवश्य ले लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके। ऐसे हुआ रूट डायवर्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    वरुथिनी एकादशी का व्रत आज, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:निकाह में लेग पीस के लिए कुर्सियां चलीं, गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment