Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में दुकान की छत तोड़कर 35 हजार की चोरी:एक महीने बाद तीन आरोपी अरेस्ट, पहचान छिपाने के लिए बुर्के पहने थे

    8 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के नकुड़ में दुकान की छत की खिड़की तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे तीन आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बुर्के पहने थे। दुकान से 35 हजार रुपए नकद और बादाम, काजू, किशमिश समेत अन्य सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रकम में से 7,100 रुपए, वारदात में इस्तेमाल दो बुर्के और एक तौलिया बरामद किया। मामला 10 अक्टूबर 2026 का है। नकुड़ के मोहल्ला चौधरीयान निवासी सतीश कुमार की जैन चौक के पास दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा था। गल्ला खुला था और उसमें रखे 35 हजार रुपए गायब थे। बादाम, काजू, किशमिश समेत अन्य सामान भी चोरी हुआ था। सतीश कुमार ने ऊपर जाकर देखा तो छत की खिड़की टूटी मिली। इसके बाद उन्होंने नकुड़ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी और नुकसान पहुंचाने की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की। करीब एक महीने बाद शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उनकी पहचान नकुड़ के मोहल्ला बंजारान निवासी आसिफ उर्फ छोटा, मोहल्ला सर्वज्ञान निवासी तैय्यब उर्फ तौय्यब और मोहल्ला सदलगंज निवासी अब्दुल वाहिद उर्फ काला के रूप में हुई है। अब्दुल वाहिद मूल रूप से शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव जिजोला का रहने वाला है। तीनों को राधास्वामी सत्संग भवन से आगे आम के बाग के पास पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से 7,100 रुपए नकद, दो बुर्के और एक तौलिया मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी के दौरान इनका इस्तेमाल किया था। पुलिस के मुताबिक, आसिफ उर्फ छोटा के खिलाफ नकुड़ थाने में चोरी, बरामदगी और आर्म्स एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। तैय्यब के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी समेत चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें नकुड़ और सदर बाजार थाने के मामले शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराए भी बढ़ाई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईवे पर तेंदुओं की मौत रोकने के लिए बनेंगे अंडरपास:यूपी-एमपी बॉर्डर पर 1 साल में सीमा पर 5 की मौत, स्पीड ब्रेकर भी लगेंगे
    Next Article
    जाफरपुर तिराहे पर कार-ट्रैक्टर की टक्कर में चार घायल:नौहझील-रायपुर मार्ग पर हादसा; सभी की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment