Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कुट्टू का आटा बना मुसीबत:एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, पूड़ी-पकौड़ी खाने के बाद बिगड़ी हालत

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के गंगोह के मोहल्ला मोहम्मद गौरी में कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी-पकौड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के कई सदस्य अचानक बीमार पड़ गए। हालत बिगड़ने पर सभी को तत्काल निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद अब उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। खाने के कुछ ही देर बाद शुरू हुई दिक्कत प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार बाजार से कुट्टू का आटा खरीदकर लाए थे। रात में उसी आटे से पूड़ी और पकौड़ी बनाई गई। खाना खाने के कुछ ही समय बाद उनकी पत्नी राखी, पुत्र यशपाल, बेटियां अनन्या व इशानी और छोटे भाई सौरभ को जी मिचलाना, चक्कर आना और अत्यधिक कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगीं। रात में ही अस्पताल में कराया भर्ती परिजनों के अनुसार, रात में अचानक हालत बिगड़ने पर सभी को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। सुबह तक मरीजों की हालत गंभीर हो गई थी और उन्हें आंखें खोलने में भी परेशानी हो रही थी। समय पर इलाज से टला खतरा डॉक्टरों द्वारा तत्काल उपचार शुरू किए जाने के बाद अब सभी मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है। समय रहते इलाज मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। खाद्य गुणवत्ता पर उठे सवाल इस घटना के बाद कुट्टू के आटे की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने खाद्य विभाग से बाजार में बिक रहे कुट्टू के आटे की जांच कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में कांग्रेस का प्रदर्शन, समस्याओं पर ध्यान खींचा:बिजली-सड़क और बढती महंगाई पर राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन
    Next Article
    कासगंज में सर्वाइकल कैंसर रोकथाम टीकाकरण शुरू:14-15 वर्ष की बालिकाओं के लिए मुफ्त HPV वैक्सीन उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment