Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिला:खेत के किनारे पड़ा था, हत्या या सुसाइड एंगल से जांच जारी

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव राजापुर नौगावा में सोमवार देर रात एक अज्ञात महिला का शव मिला। गांव के कुछ लोगों ने खेतों के पास महिला को मृत अवस्था में पड़ा देखा। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी, एसपी देहात और पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खेत के पास पड़ा मिला महिला का शव पुलिस को सूचना मिली कि गांव राजापुर नौगावा के पास खेतों के किनारे एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सुराग तलाशे और यह जानने की कोशिश की कि महिला वहां कैसे पहुंची। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी सैंपल लिए और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मौके की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई, ताकि जांच में किसी तरह की कमी न रह जाए। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। एसएसपी और एसपी देहात ने किया निरीक्षण घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिनंदन और एसपी देहात मयंक पाठक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम को जांच तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाने को कहा है। पहचान कराने का प्रयास जारी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और दूसरे इलाकों में सूचना भेजकर महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ट्रेडिंग-क्रिप्टो में मुनाफे का झांसा,:बुजुर्ग से 1.15 करोड़ ठगे, फर्जी बुकलेट और दस्तावेज देखा कर विश्वास दिलाया
    Next Article
    मथुरा में टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराई:4 घायल; यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम; पुलिस ने हटवाया क्षतिग्रस्त वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment