Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने किया सुसाइड:वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय उसके पिता काम पर गए थे और मां दूध लेने बाहर गई थीं। इसी दौरान किशोरी ने यह कदम उठा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना रविवार देर शाम कोतवाली देहात क्षेत्र के पिंजौरा गांव की है। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला विरोध करने पर मारपीट की शिवपुरी एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी मृतका के पिता मनोज कुमार शर्मा ने बताया- गांव का ही एक युवक उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। उनकी बेटी कई बार घर आकर युवक द्वारा छेड़छाड़ और परेशान करने की शिकायत भी कर चुकी थी। कुछ दिन पहले उनकी बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी और देर तक वापस नहीं लौटी। जब वह घर पहुंची तो परिजनों ने उसे डांट दिया। इसी दौरान आरोपी युवक अपने कुछ साथियों और बहन के साथ उनके घर में घुस आया। आरोप है कि उन्होंने मनोज कुमार के साथ मारपीट की और धमकी दी। हालांकि बाद में आरोपी पक्ष ने माफी मांग ली थी। मनोज कुमार के अनुसार, आरोपी युवक ने उनकी बेटी के अश्लील वीडियो बना लिए थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इसी दबाव में आकर किशोरी ने रविवार शाम करीब 5:30 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह काम पर गए हुए थे और उनकी पत्नी भी दूध लेने बाहर गई थीं। घर में केवल छोटा बेटा मौजूद था। जब वह शाम करीब 6:10 बजे घर लौटे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी थाना कोतवाली देहात प्रभारी सुनील नागर ने बताया- अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मत्स्य निरीक्षक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:शाहजहांपुर में एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, टेंडर के लिए मांगी थी घूस
    Next Article
    ब्लैक बैच लगाकर बैंक कर्मियों ने किया काम:हरदोई में मांगें न पूरी होने पर संगठन ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment