Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बहन बनाकर 9.20 लाख ठगे:रिश्ते का भरोसा देकर कृषि भूमि के नाम पर ऐंठी रकम, वापस मांगने पर धोखेबाज फरार

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक घरेलू महिला के साथ विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ते का भरोसा बनाकर एक व्यक्ति ने महिला से करीब 9 लाख 20 हजार रुपए उधार लिए और अब पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। थाना सदर बाजार के अंबेडकरपुरम निवासी सूरजमुखी उर्फ सारिका ने तहरीर में बताया कि आरोपी फरीद कौसर ने उसे अपनी बहन बना रखा था और घर पर उसका आना-जाना था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने जून-जुलाई 2025 में कृषि भूमि खरीदने के नाम पर अलग-अलग समय में 7 लाख रुपए उधार लिए। इसके बाद 18 अक्टूबर 2025 को फिर 1.50 लाख रुपए और उससे पहले वर्ष 2024 में व्यापार के लिए भी 1.50 लाख रुपए लिए गए। महिला का आरोप है कि कुल रकम में से आरोपी ने केवल 80 हजार रुपये ही वापस किए, जबकि 9.20 लाख रुपए अभी भी बकाया हैं। पीड़िता के अनुसार, जब उसने बार-बार पैसे मांगे तो आरोपी टालमटोल करता रहा और अब उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी की पत्नी नाहिद भी इस पूरे मामले में उसका साथ दे रही है। तहरीर में यह भी उल्लेख है कि 28 दिसंबर 2025 को आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल पर महिला को गालियां दीं और धमकी दी कि जो करना है कर ले, पैसे नहीं दूंगा। इतना ही नहीं, महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया, जिसकी आवाज आसपास बैठे लोगों ने भी सुनी। पीड़िता का कहना है कि सभी आरोपियों ने मिलकर आपराधिक साजिश के तहत धोखाधड़ी और बेईमानी से उसकी रकम हड़प ली है। उसकी रकम वापस दिलाई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल पर 14 किलो गांजा के साथ तस्कर अरेस्ट:बिहार लेकर जा रहा था, चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    शादी के 10 महीने बाद युवक ने किया सुसाइड:पिता बोले- घर में अकेला था, नपुंसकता से परेशान होकर लगाई फांसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment