Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र:मोबाइल और ग्रोथ डिवाइस भी वितरित, 31 केंद्रों का लोकार्पण

    9 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, मोबाइल फोन तथा ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए। कार्यक्रम में गंगोह विधायक किरत सिंह, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी और पूर्व विधायक नरेश सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान लखनऊ में आयोजित योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और नव-निर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। जनपद में नव चयनित 60 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कुल 336 मोबाइल फोन प्राप्त हुए, जिनमें से 60 कार्यकत्रियों को मंच पर ही मोबाइल वितरित किए गए। इसके अलावा 10 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस भी दिए गए। कार्यक्रम के दौरान 31 आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया, जिनमें ऊनाली, कपासी, नुनयारी, मछरोली और टोडरपुर शामिल हैं। विधायक किरत सिंह ने बताया कि जनपद में आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन, आरओ, पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और ईसीसीई किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे बच्चों को बेहतर माहौल और प्रारंभिक शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी इन केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की मेहनत से जनपद में कुपोषण का स्तर घटा है। मोबाइल फोन से कार्यों की निगरानी बेहतर होगी, जबकि ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस से बच्चों की लंबाई और वजन का सटीक आकलन संभव होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 271 कार्यकत्रियों और इस वर्ष 665 सहायिकाओं की पारदर्शी तरीके से नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष में 53 केंद्र पूर्ण हुए, जबकि 117 केंद्र निर्माणाधीन हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी सहित विभिन्न परियोजनाओं के अधिकारी और मुख्य सेविकाएं मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर कलक्ट्रेट में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन:प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    लखनऊ में अचानक भेजा ₹25,150 का बिजली बिल:मंत्री के पास पहुंचा पीड़ित,मंत्री IAS को कॉल लगाकर बोले आपका सिस्टम काम नहीं कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment