Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन:तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था, कल शाम 4 बजे अंतिम संस्कार

    12 hours ago

    2

    0

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि कई अंगों के काम करना बंद हो जाने के कारण सिंगर का निधन हुआ। 12,000 से ज्यादा गाने गाए आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उनके "दम मारो दम", "पिया तू अब तो आजा" और "चुरा लिया है तुमने" जैसे गाने आज भी सदाबहार हैं। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था। आशा भोसले ने 14 से अधिक भाषाओं में गाने गाए थे। आशा भोसले मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से उन्होंने बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए सिंगिंग शुरू कर दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Asha Bhosle passes Away: नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, दिल का दौरा पड़ने से निधन; 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
    Next Article
    MI vs RCB: वानखेड़े में फिर चलेगा विराट का बल्ला? MI के खिलाफ ऐसा है किंग कोहली का रिकॉर्ड

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment