Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीती ओपन स्टेट हॉकी प्रतियोगिता:कुशीनगर में 4 दिवसीय टूर्नामेंट का समापन, भुजेहुआं उपविजेता

    2 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर में जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज (इटावा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। भुजेहुआं एकेडमी (गाजीपुर) की टीम उपविजेता रही। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर की कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा के जिला महामंत्री शत्रुधन प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में डॉ. के.पी. गोंड, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, हॉकी संघ के सचिव प्रियेश पांडेय और कोषाध्यक्ष आजाद अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों, मीडिया और सहयोगी विभागों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठाकुरगंज में आई-20 और ईको की आमने-सामने टक्कर:2 महिलाओं समेत 10 लोग घायल, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे
    Next Article
    RCB सबसे महंगी IPL टीम बनी:₹16.71 हजार करोड़ में 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदा; राजस्थान भी 15 हजार करोड़ में बिकीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment