Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफई मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से रेप, गर्भवती हुई:पीड़ित मानसिक बीमार, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार; विभाग प्रमुख हटाए गए

    18 hours ago

    2

    0

    यूपी में सैफई मेडिकल कॉलेज में 40 साल की महिला मरीज के साथ रेप हुआ है। वह मानसिक बीमार थी। 9 महीने से भर्ती थी। इसका खुलासा महिला की रूटीन मेडिकल जांच में हुआ। महिला 5 महीने की गर्भवती पाई गई। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मानसिक रोग विभाग के प्रमुख प्रो. एके मिश्रा ने 18 मार्च को सैफई थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर 19 मार्च को सफाईकर्मी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने विभाग प्रमुख एके मिश्रा को पद से हटा दिया है। मानसिक रोग विभाग के सभी कर्मचारियों का ट्रांसफर दूसरे विभाग में कर दिया गया है। तीन सदस्यीय टीम गठित कर 48 घंटे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच रिपोर्ट मांगी है। पीड़ित महिला की स्थिति की निगरानी के लिए भी डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। सैफई सीओ रामगोपाल शर्मा ने कहा- पीड़ित महिला मानसिक बीमार है। उसके साथ कोई परिजन नहीं है। 24 जून 2025 को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तब से वह यहीं पर थी। सफाई कर्मचारी ने उसका यौनशोषण किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से CCTV फुटेज मांगी गई है। वार्ड के अन्य कर्मचारियों और डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से जानिए... आरोपी आउटसोर्स के तहत तैनात था विवि प्रवक्ता शिवम झा ने बताया- मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने 18 मार्च 2026 को पत्र भेजकर प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। आरोप आउटसोर्स के तहत तैनात सफाई कर्मचारी पर लगाया। तुरंत ही मामला पुलिस के हवाले किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में प्रबंधन ने विभाग की लापरवाही को देखते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्रा पर भी एक्शन लिया। उनकी जगह चिकित्सा संकायाध्यक्ष को अतिरिक्त प्रभार सौंपा। तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच, एक टीम पीड़िता की देखभाल डीएम को भेजी गई जानकारी, आंतरिक शिकायत समिति से रिपोर्ट मांगी पूरे मामले की जानकारी 19 मार्च को ही डीएम, इटावा को भेज दी गई। साथ ही आंतरिक शिकायत समिति से भी रिपोर्ट मांगी गई। प्रशासनिक स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और लगातार निगरानी की जा रही है। कई सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस पूरे मामले में विवि के कई अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। पहला सवाल- वार्ड में कई मरीज भर्ती थे। CCTV से निगरानी होती है। फिर आरोपी ने पीड़ित के साथ वारदात को कहां अंजाम दिया। दूसरा सवाल- अगर आरोपी पीड़त को कहीं और ले गया तो मेडिकल स्टाफ ने उस पर नजर क्यों नहीं रखी। तीसरा सवाल- पीड़ित मरीज 9 महीने से भर्ती थी। रूटी मेडिकल जांच तो अक्सर होती है, फिर 5 महीने बाद गर्भवती होने का पता कैसे चला? ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… आगरा में पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत:पेड़ से टकराई बोलेरो, नवरात्रि के पहले दिन कैलादेवी से लौट रहे थे आगरा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता, बेटा, बहू, पोती और नाती शामिल हैं। तीन लोग घायल हैं। हादसे के बाद गांव वालों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को निकाला। परिवार नवरात्रि के पहले दिन इटावा से राजस्थान के कैलादेवी दर्शन करने गया था। देर रात वहां से लौट रहा था। गुरुवार रात 11 बजे थाना चित्राहाट क्षेत्र में हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। आधी छत उखड़ गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में फर्जी पंजाबी युवक अरेस्ट:झूठी बीमारी बता लेडी डॉक्टरों को प्राइवेट पार्ट दिखाता, टच करवा भाग जाता; ट्रोलिंग से सुर्खियों में आया
    Next Article
    यूपी में 'धुरंधर' पर विवाद, इमरान मसूद बोले- बकवास फिल्म:पूर्व सपा सांसद बोले- अतीक का ISI से संबंध कैसे दिखाया; AIMIM नेता ने कहा- बैन हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment