Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएसजेएमयू में होटल मैनेजमेंट छात्रों को AI का प्रशिक्षण:निदेशक बोले- AI विकल्प नहीं भविष्य में आवश्यकता है

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट ने शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नवीनतम तकनीकी रुझानों और उसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से परिचित कराना था। कार्यशाला में पवन सचान और संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इन विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को AI के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया, जिसमें ChatGPT के मूल सिद्धांत, प्रभावी प्रॉम्प्ट तैयार करने की तकनीक और आतिथ्य उद्योग में AI का बढ़ता उपयोग शामिल था। उन्होंने बताया कि आधुनिक होटल, रेस्टोरेंट और ट्रैवल कंपनियां ग्राहक सेवा, डेटा विश्लेषण, पर्सनलाइजेशन और संचालन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में AI का तेजी से उपयोग कर रही हैं। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण "हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग" सत्र रहा। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न AI टूल्स और एजेंट्स के निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों ने स्वयं AI एजेंट बनाकर उनके उपयोग को समझा और वास्तविक समस्याओं के समाधान में उनका प्रयोग करना सीखा। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में AI केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि एक आवश्यकता बन जाएगा। उन्होंने छात्रों को निरंतर सीखने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विभाग के निदेशक डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक आतिथ्य उद्योग में तकनीक का समावेश अनिवार्य है, और विद्यार्थियों को समय के अनुसार तैयार करना संस्थान की प्राथमिकता है। कार्यशाला का समन्वय सहायक प्रोफेसर अरविंद चौहान ने किया, जबकि मंच संचालन छात्रा एकता सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. रोबिन वर्मा, ऐश्वर्या आर्या, शेफ सिद्धार्थ सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में गैस किल्लत, लोग लकड़ी पर बना रहे खाना:ई-केवाईसी, ओटीपी और किताब न मिलने से उपभोक्ता परेशान
    Next Article
    मुंबई की सड़कों पर भारी सूटकेस उठाते दिखे राहुल रॉय:पहचान नहीं पाए कई लोग, बदले लुक ने चौंकाया, कभी नेशनल क्रेज थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment