Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीडीओ अंकिता जैन मातृत्व अवकाश पर गोंडा से रवाना:डीडीओ गोंडा को मिला मुख्य विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

    4 hours ago

    2

    0

    गोंडा की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकिता जैन को मातृत्व अवकाश पर जाने से पहले आज शनिवार देर शाम गोंडा विकास भवन सभागार से विदाई दी गई है।विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सहित विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अंकिता जैन का गोंडा में 618 दिन का कार्यकाल रहा, जिसकी सराहना की गई। उनकी विदाई के बाद गोंडा के जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को नए सीडीओ की तैनाती तक प्रभार सौंपा गया है। इस अवसर पर अंकिता जैन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गोंडा में उनके कार्यकाल के दौरान सभी का सहयोग मिला। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पूर्व जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने भी विकास कार्यों में उनका साथ दिया। उन्होंने भविष्य में गोंडा में काम करने का अवसर मिलने पर पुनः सहयोग की उम्मीद जताई। आईएएस अधिकारी अंकिता जैन को 22 अगस्त 2021 को गोंडा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया था। अपने 618 दिन के कार्यकाल में उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए जिले में कई विकास कार्य कराए। उनके नेतृत्व में कई बड़े कार्यक्रम बिना किसी विवाद के सफलतापूर्वक संपन्न हुए। हाल ही में, उनकी देखरेख में शक्ति कैफे के बगल में अरगा शक्ति ज्ञानगंज का शुभारंभ गोंडा कमिश्नर द्वारा किया गया था। इन पहलों से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को काफी लाभ मिल रहा है। गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि समय-समय पर जब भी विकास के कार्यों में सीडीओ अंकिता जैन के सहयोग की आवश्यकता पड़ी है उन्होंने सहयोग किया है जिले के विकास को एक नया आयाम भी इनके द्वारा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के ओ-ग्रुव चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में छापेमारी:अवैध रूप से चल रही थी 9-12 की क्लास, स्टूडेंट्स को दी गई थी महंगी किताबें
    Next Article
    डीएम-एसपी ने बांटे आयुष्मान गोल्डन कार्ड:श्रावस्ती में पात्र परिवारों को मिला निःशुल्क इलाज का भरोसा, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment