Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर बैठे:काला चश्मा, हाथ में तलवार लेकर मंदिर पहुंचे; जोधपुर में IPS अंशिका से शादी करेंगे

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के चर्चित IPS अफसर केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की आज शादी है। संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार हो गए हैं। उन्होंने शेरवानी पहनी हुई है और हाथ में तलवार ली है। ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस कर रही हैं। थोड़ी देर में बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से जोधपुर के लिए निकलेंगे। वहां बरेली SP अंशिका वर्मा से शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई है। इससे पहले, शनिवार देर रात केके बिश्नोई की मेहंदी सेरेमनी बाड़मेर में और अंशिका की जोधपुर में हुई। केके बिश्नोई राजस्थानी गानों पर दोस्तों के साथ डांस करते नजर आए। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। 27 मार्च को हुई हल्दी सेरमनी के दौरान बिश्नोई ने बुआ से शगुन में 5 रुपए मांगे। बुआ ने उन्हें 5 रुपए का नोट निकालकर दिया। इसके बाद बिश्नोई ने उन्हें 500 रुपए लौटाए। तस्वीरें देखिए- केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 'इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट':2 हजार ट्रैक्टरों से पहुंचे जाट, पंडाल की 10 हजार कुर्सियां फुल; महाराज सूरजमल की प्रतिमा का होगा अनावरण
    Next Article
    'मैडम...मेरे लाखों फॉलोअर्स, जवाब नहीं दे पाओगी':उन्नाव में महिला ARTO को ट्रक ड्राइवर ने धमकाया; देखिए VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment