Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल से सिपाही की पिटाई का VIDEO:बाप-बेटे पर चढ़ाई कार, भीड़ ने गाड़ी से खींचकर पीटा, कपड़े फाड़े

    4 hours ago

    2

    0

    संभल में सड़क हादसे के बाद भीड़ ने सिपाही को जमकर पीटा। वह सादी वर्दी में था। उसकी कार की टक्कर से पिता और उसका 5 साल का बेटा घायल हो गया था। इसके बाद लोगों ने सिपाही को कार से खींचकर निकाला। उसे जमकर थप्पड़ और घूंसे मारे। मारपीट में सिपाही के कपड़े तक फट गए। किसी तरह उसे भीड़ से बचाया गया। वहीं लोगों ने घायल बाप-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा शनिवार सुबह 10.30 बजे का चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ की पुलिया के पास का है। सिपाही ने घटना को लेकर लोगों को सफाई दी। कहा- कार के क्लच की जगह एक्सीलेटर पर पैर पड़ने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी, जिससे हादसा हो गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… घटना के समय गाड़ी में हेड कंप्यूटर कांस्टेबल पवन कुमार और सिपाही पिंटू सवार थे। वे चंदौसी तहसील से रजिस्टर लेकर बहजोई ड्यूटी पर जा रहे थे। गाड़ी चला रहे सिपाही पवन का पैर अचानक क्लच की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया, जिससे गाड़ी की रफ्तार बढ़ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिता-बेटे को टक्कर मारते हुए एक ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में बरेली कस्बा क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी मंगल (25) और उनका पांच साल का बेटा आकाश घायल हो गए। मंगल बादाम बेचने के लिए थाना बनियाठेर क्षेत्र की नगर पंचायत नरौली जा रहे थे। सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने कार चला रहे सिपाही को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जबकि किसी का उसके साथी पर ध्यान नहीं गया। सिपाही के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ लोग सिपाही को बचाने का प्रयास करते दिख रहे हैं, लेकिन हमलावर लगातार मारपीट करते रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब सिपाही की जान बची। घायल पिता-बेटे को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद सिपाही को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही पवन कुमार की शिकायत पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू ठाकुर, ई-रिक्शा चालक सुरेश और 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया, न खून निकला, न बेहोश हुआ बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी गेंद उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ईद पर खूनी संघर्ष, 2 की मौत:5 की हालत गंभीर; लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले
    Next Article
    आगरा में दीपक की लौ से घर में लगी आग:गैस लीकेज से हुआ धमाका, छत से कूदी बेटी के टूटे पैर; मां-बेटा समेत 3 झुलसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment