Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में युवक ने होमगार्ड से बदसलूकी की:डंडा छीनकर 40 मिनट हंगामा किया, पुलिस को धमकी दी

    13 hours ago

    2

    0

    संभल के नेहरू चौक पर एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से डंडा छीन लिया। शराब के नशे में धुत युवक ने करीब 40 मिनट तक हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक ने हंगामा जारी रखा और गाली-गलौज करता रहा। यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे स्थित नेहरू चौक पर हुई। बुधवार को इस घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें युवक होमगार्ड से डंडा छीनकर हंगामा करते हुए दिख रहा है। नेहरू चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने के बावजूद युवक ने हंगामा जारी रखा। उसने होमगार्ड से बदसलूकी की, डंडा छीनकर जमीन पर पटका और पुलिसकर्मियों को रोकने पर गाली-गलौज करते हुए 'संभल का बताकर' देख लेने की धमकी दी।करीब 40 मिनट तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। हालांकि, गुन्नौर थाना प्रभारी संजय कुमार ने इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है और न ही किसी युवक पर कोई कार्रवाई की गई है। संजय कुमार ने कहा कि वे इस मामले की जांच कराएंगे और दोषी युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभा. क्षत्रिय महासभा ने मांगी मनीष के हत्यारोपियों को एनकाउंटर-फांसी:अध्यक्ष अवनीश बोले-खुलेआम घूम रहे अपराधी, परिवार को नौकरी-न्याय मिले
    Next Article
    TGT परीक्षा के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम एक्टिव:कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैठक, रस्सा टीमें बनाई गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment