Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में धूप से गर्मी बढ़ी, AQI 151 दर्ज:अधिकतम 36 डिग्री, अस्पतालों में मरीज बढ़े, फसलें बर्बाद, किसान रात में निकाल रहे गेहूं

    12 hours ago

    2

    0

    संभल में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 151 रहा। दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवाओं के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने अगले 15 दिनों तक गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह 9 बजे संभल का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हाल ही में हुई चार दिन की बारिश और दो दिन की ओलावृष्टि से मौसम में बदलाव आया था, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। सीएचसी संभल के डॉ. नीरज शर्मा ने बदलते मौसम में बाहर के खाने से परहेज करने और घर में बने पकवानों तथा हल्के गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी है। बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी के कारण संभल और चंदौसी तहसील क्षेत्रों में किसानों की गेहूं, मक्का और सरसों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों को प्रति बीघा तीन क्विंटल गेहूं निकलने की उम्मीद थी, लेकिन अब केवल एक से सवा क्विंटल गेहूं ही निकल पा रहा है। तहसील गुन्नौर क्षेत्र के आठ गांवों में भी एक दिन की ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसान रात भर खेतों में मशीनों से गेहूं निकालने का काम कर रहे हैं। गांव शहजादी सराय किसान कोमल सैनी ने बताया कि 15 बीघा गेहूं की फसल की थी, कुछ फसल मार्च में हुई बारिश के चलते खराब हुई तो कुछ अभी अप्रैल के बाद खराब हुई है। गांव अमावती निवासी किसान संतोष यादव ने कहा कि इस बार किसान मौसम खराब होने की वजह से ज्यादा परेशान है। पहले आलू की फसल खराब हुई और अब गेहूं मक्का सरसों की फसल खराब हो गई है। उन्होंने 20 बीघा गेहूं लगाए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में 14.52 लाख पौधरोपण का लक्ष्य:हर पंचायत में हरियाली का संकल्प, प्रशासन की तैयारी तेज
    Next Article
    वाराणसी में बनेगा कैंसर सुपरस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल:100 बेड का अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगा अस्पताल, जमीन के लिए चल रहा सर्वे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment