Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में तीन दिन में 4 डिग्री गिरा पारा:ग्रामीण इलाकों में 50 मीटर रही दृश्यता, AQI 237 पहुंचा; शहर और हाईवे पर मिली राहत

    6 hours ago

    4

    0

    संभल में ठंड बढ़ने के साथ ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर दिखने लगा है। बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन में पारा 4 डिग्री गिरा है। असमोली, पंवासा, जुनावई और बनियाखेड़ा ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में सुबह 7:30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता करीब 50 मीटर दर्ज की गई, जबकि संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला, गंवा, रजपुरा, गुन्नौर, सिरसी और नरौली समेत शहरी इलाकों और हाईवे पर कोहरे से राहत रही। तीन दिन में 17 से 13 डिग्री पर पहुंचा पारा बुधवार सुबह 8 बजे जिले का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम को तापमान 4 डिग्री गिरकर 22 डिग्री तक पहुंच सकता है। ठंडी हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट का अलर्ट जारी किया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री था, जो बुधवार को 13 डिग्री पर पहुंच गया। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। गांवों में सुबह तक छाया रहा कोहरा ग्रामीण इलाकों में सुबह की सैर पर निकले लोगों को हल्की धुंध और ठंड का सामना करना पड़ा। ग्रामीण गोपाल सिंह ने बताया कि शाम होते ही गांवों में ठंड शुरू हो जाती है। सुबह 7 बजे तक कोहरा छाया रहा और ठंड भी पड़ रही थी। वहीं, संभल निवासी नरेश कुमार ने कहा कि दो दिन से मौसम ठीक है और कोहरा नहीं है, लेकिन ठंडक बनी हुई है। AQI 237, सामान्य से 102% अधिक हुई बारिश जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 237 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। इस साल संभल में सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 1 जून से 31 अक्टूबर तक जिले में 1,330.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 696.4 मिलीमीटर होनी थी। वहीं, 15 नवंबर को संभल शहर में 40 मिनट के दौरान 2 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पट्टे के नाम पर लिए 1.20 लाख मांगने पर मारपीट:सिद्धार्थनगर में महिला, बेटी समेत परिवार को पीटा, 7 पर केस दर्ज
    Next Article
    शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:जौनपुर में वीडियो फैलाने की धमकी दी; युवक की मां, भाई, मामा और जीजा भी आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment