Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा:हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    23 hours ago

    1

    0

    संभल में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी का अमरोहा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब 7 बजे संभल तहसील के थाना नखासा क्षेत्र में दिल्ली-हसनपुर मार्ग पर स्थित गांव रंपुरा जाट के पास हुई। मृतक की पहचान अमरोहा जनपद के गांव हरियाना निवासी 45 वर्षीय रागिब पुत्र तहसीन खां के रूप में हुई है। उनकी पत्नी तबस्सुम गंभीर रूप से घायल हैं। रागिब और तबस्सुम शुक्रवार दोपहर किसी काम से नगर पंचायत सिरसी गए थे। शाम करीब 6:30 बजे वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दंपति को अमरोहा के सरकारी अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान रागिब ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अमरोहा के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतक रागिब अपने पीछे पत्नी तबस्सुम के अलावा तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। थाना नखासा प्रभारी संजीव कुमार बालियान ने बताया कि सड़क हादसे में कर की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि उसकी पत्नी घायल हुई है। रोड पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक कर गाड़ी का पता किया जा रहा है। दोनों अमरोहा जनपद के रहने वाले थे, इसलिए मृतक के शव को अमरोहा के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत:ससुराल बस्ती जाते समय बस ने अपाचे में मारी टक्कर, मौके पर गई जान
    Next Article
    मऊ में बास्केटबॉल नेशनल चैंपियन उन्नति सिंह का स्वागत:राजस्थान टीम की हैं उपकप्तान, महाराष्ट्र को हराकर जीता खिताब; बच्चों ने पहनाया फूल-माला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment