Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, मस्जिद-मदरसा तोड़ा:मुस्लिम समुदाय ने खुद हटाया कब्जा, प्रशासन से मांगी जेसीबी, कल मिलेगी

    4 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानों को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हटाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण किया। मजदूरों की कमी के कारण ग्राम प्रधान और मुतव्वली ने प्रशासन से जेसीबी की मांग की है, जिसे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। यह मामला संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव का है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर संपूर्ण समाधान दिवस के बाद शाम 4:30 बजे तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल गांव पहुंचे। उन्होंने ग्राम समाज की साढ़े तीन बीघा भूमि पर बने मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानों के अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई का जायजा लिया। इस निर्माण को तोड़ने से लगभग सवा करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। राजस्व प्रशासन की पैमाइश के बाद इन अवैध निर्माणों को आठ दिन में हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग स्वयं ही इन्हें तोड़ रहे हैं। सरकारी भूमि पर पहले मदरसा, फिर मस्जिद और बाद में पांच दुकानें तथा आठ मकान बना लिए गए थे। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मदरसा, मस्जिद और दुकानों की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने स्वयं इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि मजदूरों की संख्या कम होने के कारण समुदाय के लोगों ने जेसीबी की मांग की है, जिसे अगले दिन उपलब्ध कराया जाएगा। गौसुल मदरसा और उससे जुड़ी मस्जिद के निर्माण को तोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही पांच दुकानें भी हटाई जा रही हैं। हालांकि, आठ मकानों में रह रहे लोगों ने अपने मकान तोड़ने से इनकार किया है। मुतव्वली नुसरत अली और ग्राम प्रधान हाजी मुनव्वर ने पुष्टि की कि तहसीलदार ने आज दौरा किया था और उन्होंने स्वयं निर्माण हटाने की बात कहते हुए जेसीबी की मांग की है। गांव निवासी आबिद अली ने कहा कि मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानों के अलावा मकान बने हुए हैं, सरकारी भूमि पर बने हैं इसलिए नियम खुद तोड़ रहे हैं और इसमें हमारा करीब 1 करोड़ से लेकर सवा करोड़ पर तक का नुकसान हो रहा है। गांव निवासी हामिद पुत्र नूरुद्दीन की समोसा-पकोड़े की दुकान थी, अफजल पुत्र सुलेमान हरी सब्जी की दुकान चलाता था, शाने आलम पुत्र पीर बख्श समोसा पकोड़े की दुकान चलाता था, फरमान पुत्र कल्लू मेडिकल स्टोर चलाता था और अजगर पुत्र इलियास जन सेवा केंद्र चलाता था। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन कर कब्जा मुक्त कराए जाने के संबंध में राजस्व निरीक्षक गुमसानी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, अमित प्रथम, अनुराग शर्मा और सुभाष चंद्र की टीम गठित की गई। गाटा संख्या 623, रकवा 0.112 हेक्टेयर (खाद के गडढे) और गाटा संख्या 630, रकवा 0.126 हेक्टेयर खेल का मैदान की पैमाइश होनी है। पिछले हफ्ते राजस्व प्रशासन की पैमाइश के बाद आबिद को अवैध निर्माण तोड़ने का ठेका दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिलोई सीट पर कौन मजबूत, विधायक मयंकेश्वर या कोई और:सपा से मो. नईम या असरफ जायसी? बसपा-कांग्रेस में किसे दिग्गज मानते हैं
    Next Article
    रामपुर खास से कौन मजबूत, विधायक मोना या कोई और:सपा से उमेश प्रताप या प्रकाश चंद्र? भाजपा-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment