Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सांप के काटने से किसान की मौत:पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, 4 साल पहले मां की भी मौत हो चुकी थी

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में खेत में गन्ना बांधते समय सांप के काटने से एक किसान की मौत हो गई। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे किसान की तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें इलाज के लिए चंदौसी और फिर बरेली ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। किसान की मौत से उनकी पांच बेटियां बेसहारा हो गई हैं। चार साल पहले उनकी पत्नी कमलेश की भी बीमारी से मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है। यह घटना संभल जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के जयरौई हयातनगर गांव की है। मृतक किसान की पहचान 35 साल के महेश चंद पुत्र वीरेश के रूप में हुई है। महेश पिछले तीन दिन से खेत में गन्ना बांधने का काम कर रहे थे। मृतक के भाई मुकेश के अनुसार, खेत में सांप या किसी अन्य कीड़े के काटने से महेश की हालत बिगड़ गई थी। उन्हें पहले चंदौसी के निजी अस्पताल और फिर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। दोनों जगह इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें बरेली के राममूर्ति अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। महेश की पांच बेटियां हैं, जिनके नाम मीनू (18), अंजली (16), वैष्णवी (15), खुशी (12) और दिव्या (10) हैं। पिता की मौत से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश ने बताया कि गुरुवार दोपहर 11:40 बजे महेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार को प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में समर्थन मूल्य का 311 मीट्रिक टन गेहूं गायब:तीन केंद्रों पर 303 किसानों से होगी पूछताछ, 81 लाख का गबन
    Next Article
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं:सिंगर एमएस सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment