Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में झुलसे ग्रामीण की दिल्ली में मौत:बड़े भाई ने खाट में तेल छिड़कर लगा दिया थी आग, पुलिस ने जेल भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में संदिग्ध रूप से आग लगने से झुलसे छोटे भाई की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह घटना असमोली थाना क्षेत्र के असगरीपुर गांव की है। मृतक आरिफ पुत्र अली हसन की सोमवार शाम दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हुई। वह 16-17 मार्च की रात अपने घर में सो रहे थे, तभी उनकी चारपाई में तेल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। इस घटना में आरिफ 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गए थे, जिसके बाद उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। आरिफ और उनके बड़े भाई यूसुफ के बीच ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस घटना से दो दिन पहले, 15 मार्च को यूसुफ के बेटे फुरकान की पत्नी सायरून ने आरिफ और उनके परिवार के सदस्यों (बेटियों राबिया, साजिया और बेटे फिरोज) पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरिफ के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने उनके ताऊ यूसुफ और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाकर पिता की जान लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि यूसुफ को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से फेसबुक पर 13 हजार रुपए की साइबर ठगी:सस्ते लहंगे का लालच दिया, पुलिस बनकर जेल भेजने की धमकी
    Next Article
    युवक का शव पंखे से लटका मिला:अगले महीने थी शादी, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment