Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल खराब:तापमान 34 डिग्री पहुंचेगा, AQI 178; दिन में छाए रहेंगे बादल

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में पिछले एक सप्ताह में चार बार हुई बारिश के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। शहर में गर्मी बढ़ गई है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 178 पहुंच गया है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। बेमौसम हुई इस बारिश से गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। रविवार सुबह 9 बजे संभल का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। तेज हवाओं के साथ धूप निकलने से गर्मी महसूस की गई। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई थी। जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉ. रामलाल ने बच्चों को बाहरी और ठंडी चीजों से दूर रखने तथा हल्के गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी है। किसान सत्यपाल सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश के कारण खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल खराब हो गई है। उन्होंने 12 बीघा खेत में गेहूं बोया था, जिसमें से 60 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। अन्य किसानों के अनुसार, धान की 25 प्रतिशत और आलू की 20 प्रतिशत फसल को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय निवासी नितिन गुप्ता के मुताबिक, तीन-चार दिन मौसम ठंडा रहने के बाद अब फिर गर्मी बढ़ गई है। बाजारों में शादियों के कारण काफी भीड़ है और जमकर खरीदारी हो रही है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सभी ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। मौसम सामान्य होने के साथ ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार का हाथ कट गया:बांदा में गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, स्वराज कॉलोनी के पास घटना
    Next Article
    36 साल पुराने मर्डर केस के सभी आरोपी बरी:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर हत्याकांड में दिया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment