Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में भाजपा ने पश्चिम बंगाल जीत का जश्न मनाया:जिलाध्यक्ष ने ढोल बजाया, मिठाई बांटी; यूपी में तीसरी बार जीत का किया दावा

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम 6 बजे जिला कार्यालय पर पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने ढोल बजाया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने इस अवसर पर कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मिष्ठान वितरण किया और आतिशबाजी की। उन्होंने कहा कि यह जीत उन हजारों कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने बंगाल में बलिदान दिया और जिनकी हत्याएं हुईं। रिंकू ने कहा कि लोग कहते थे कि भाजपा कुछ भी जीत ले, बंगाल नहीं जीत पाएगी, लेकिन हमने उस बंगाल को भी जीतने का काम किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि आज बंगाल के लोग उस सरकार से मुक्ति पाकर दिवाली और होली एक साथ मना रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव पर भी बात की। उन्होंने दावा किया कि इस बार समाजवादी पार्टी और विपक्ष का सूपड़ा साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उत्साहित हैं और पश्चिम बंगाल की जीत ने 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की राह प्रशस्त कर दी है। चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जिसके साथ जाते हैं, उसकी लुटिया डूब जाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अखिलेश ममता बनर्जी के चुनाव में गए, पहले बिहार में गए, और अब उनकी लुटिया यहां भी डूबने वाली है। रिंकू ने अखिलेश यादव के घमंड को चरम पर बताते हुए कहा कि वह न मीडिया से ठीक से बात करते हैं और न ही कार्यकर्ताओं से। लोकतंत्र पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी को चुनाव लड़ने का हक है। उन्होंने उन आरोपों को खारिज किया कि हुमायूं कबीर या असदुद्दीन ओवैसी को किसी ने खड़ा किया है। रिंकू ने कहा कि ओवैसी ने बिहार में पांच सीटें जीती थीं और वह ऐसा नहीं है कि किसी के लिए काम करते हों। उन्होंने जोर दिया कि लोकतंत्र में सभी को स्वतंत्र रूप से अपना चुनाव लड़ने का अधिकार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में जनगणना-2027 की तैयारी तेज:प्रगणकों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण, डिजिटल मोड पर जोर
    Next Article
    हरदोई में बंगाल जीत पर झालमुड़ी बांटी:भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment