Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 41 डिग्री पहुंचा पारा, AQI 136:अप्रैल में पहली बार इतनी गर्मी, तेज हवाओं से फसलों पर संकट

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में अप्रैल महीने में पहली बार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 136 दर्ज किया गया। शनिवार सुबह 9 बजे जनपद संभल का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच यह 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस दौरान 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार रात को तेज बिजली की गड़गड़ाहट और बूंदाबांदी के साथ 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम में बदलाव लाया था। हालांकि, सुबह तेज धूप निकलने के बाद भीषण गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की बालियां टूट गई हैं, मक्का में कीड़ा लग गया है और सरसों की फसल खराब हो चुकी है। अब मौसम में आए इस बदलाव से मेंथा की फसल पर भी संकट मंडरा रहा है। किसान सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 400 नई ओपीडी दर्ज की जा रही हैं। गांव शहजादी सराय निवासी किसान नौबत सिंह ने बताया कि पहले आलू और अब गेहूं, मक्का, सरसों की फसल खराब हुई है। इस बार किसानों को किसी भी फसल में फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अब मेंथा की फसल लगाई है, देखते हैं क्या होता है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार के अनुसार, रात में मौसम बदला था, लेकिन सुबह होते ही फिर से गर्मी का एहसास होने लगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लाइन:मांग बढ़ने से लगी लंबी कतारें, बाइक टंकी लेकर पेट्रोल लेने पहुंचा शख्स लोग हैरान
    Next Article
    गाजीपुर केंद्रीय विद्यालय में CISF ने दिया अग्निशमन प्रशिक्षण:राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के तहत बच्चों को मॉक ड्रिल दिखाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment