Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के नए डीएम अंकित खंडेलवाल ने कार्यभार संभाला:श्रीकल्कि मंदिर में दर्शन किए, बोले- योजनाओं को गति देना प्राथमिकता

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के नए जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने मंगलवार को जनपद का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व उनके प्रथम आगमन को लेकर जनपद और नगर पालिका परिषद संभल क्षेत्र में सभी आवश्यक तैयारियां की गई थीं। दोपहर 12 बजे, जिलाधिकारी खंडेलवाल ने संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र में पुरानी तहसील स्थित कोषागार में कार्यभार संभाला। इसके उपरांत, उन्होंने मौहल्ला कोट पूर्वी स्थित प्राचीन श्रीकल्कि विष्णु मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के पुजारी पंडित महेंद्र प्रसाद शर्मा से उन्होंने मंदिर के इतिहास और भगवान के जन्म से संबंधित जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंदिर परिसर में कराए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस अवसर पर डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि संभल एक ऐतिहासिक शहर है और कल्कि धाम इसकी विशेषता है। इसी क्रम में उन्होंने यहां दर्शन कर अपने जिले के कार्यकाल की शुरुआत करने का निर्णय लिया है।उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन की सभी प्राथमिकताएं, चाहे वह राजस्व वादों का निस्तारण हो या जिले से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्य, उनका समाधान करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। डीएम ने बताया कि वे पहले क्षेत्रीय चुनौतियों और स्थानीय मुद्दों को समझेंगे, जिसके बाद एक-एक करके सभी का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो कार्य पहले से चल रहे हैं, उन्हें गति प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा और लंबित मुद्दों के समाधान पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उपजिलाधिकारी निधि पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल, अरविंद कुमार, बबलू कुमार और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्राटेदार अंग्रेजी...NDA में शिक्षक का दावा...पड़ोसियों को विश्वास नहीं:वायरल बाबा से रिश्तेदार बना रहे दूरी, लोग बोले-शिक्षक रहे या नहीं, पता नहीं
    Next Article
    जो हिंदू-हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा:पश्चिम बंगाल जीत पर बोले प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, शिक्षामित्रों को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment