Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल-गजरौला रेल लाइन विस्तार की मांग तेज:महंत दयाल दास ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

    5 hours ago

    2

    0

    संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तारीकरण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। अधिवक्ता एवं समाजसेवी चौधरी रविराज चाहल द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत, श्री उदासीन बड़ा अखाड़ा, मठ बाबा गंगाराम जी, मंडावली रसूलपुर के महंत दयाल दास ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इस परियोजना के लिए रेल बजट स्वीकृत करने की मांग की है। महंत दयाल दास ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तारीकरण की मांग लगभग पांच दशकों से लंबित है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस महत्वपूर्ण मांग पर संज्ञान लेने और जल्द से जल्द बजट स्वीकृत करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। उनके अनुसार, इस रेल लाइन के विस्तार से व्यापार, शिक्षा, रोजगार और आवागमन की सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। चौधरी रविराज चाहल ने बताया कि इस मुद्दे पर क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी स्वयं प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपनी मांग को मजबूती से उठा रहे हैं। यह दर्शाता है कि यह मांग पूरे क्षेत्र की जनभावना का प्रतिनिधित्व करती है। कैलाश उर्फ मुन्नू सिंह ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि संभल-गजरौला रेल लाइन का विस्तारीकरण क्षेत्र के हित में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका प्रयास जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में महंत दयाल दास, चौधरी रविराज सिंह चाहल, कैलाश सिंह, हरपाल सिंह, नरेश शर्मा, मनोज कुमार, होमपाल सिंह और भूप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना प्रशिक्षण में 173 कर्मियों ने ली ट्रेनिंग:3 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रगणक-सुपरवाइजर को ऐप उपयोग, फील्ड कार्य की बारीकियां सिखाईं
    Next Article
    अयोध्या में नजूल जमीन घोटाला:20 लोगों से 2 करोड़ ठगकर फरार हुआ कथित प्रॉपर्टी डीलर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment