Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

    6 hours ago

    1

    0

    यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद रूस में पहली बार हो रहे संसदीय चुनाव के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थित यूनाइटेड रशिया पार्टी अपना दबदबा बनाए हुए है। रूस के केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार तड़के चुनाव के शुरुआती नतीजे जारी किए। आयोग के अनुसार, करीब 58 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर मतगणना पूरी हो चुकी है और अब तक के रुझानों में पार्टी की सूची के आधार पर चुने जाने वाले 225 सांसदों की सीट पर ‘यूनाइटेड रशिया’ को लगभग 58 प्रतिशत वोट मिले हैं।इसके अलावा, 225 सांसदों का चुनाव अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में सीधे मुकाबले के जरिए होना है। इन सीट में से भी अधिकांश पर यूनाइटेड रशिया के उम्मीदवार आगे हैं। इस चुनाव में पहली बार यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों के निवासियों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें युद्ध शुरू होने के बाद मॉस्को ने अवैध रूप से रूस में मिला लिया था।हालांकि, इन क्षेत्रों पर रूस का अब भी पूरी तरह नियंत्रण नहीं है। वर्ष 2014 में रूस द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए काला सागर स्थित क्रीमिया प्रायद्वीप में भी मतदान हुआ। यूक्रेन ने इन चुनावों को अवैध करार देते हुए इसकी निंदा की, जबकि यूरोपीय संघ ने इसे ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन’’ बताया।इस चुनाव में अधिकांश विपक्षी नेताओं को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने की अनुमति नहीं दी गई। मतदान ऐसे समय हुआ, जब रूस में सोवियत दौर के बाद से राजनीतिक दमन की स्थिति है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सबसे कड़ी पाबंदियां लागू हैं। शुरुआती नतीजों के मुताबिक, चार अन्य पार्टियां भी संसद के निचले सदन ‘स्टेट ड्यूमा’ में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी की दोस्त जियोर्जिया मेलोनी का बड़ा ऐलान, इटली के क्लासरूम में बैन होगा बुर्का और नकाब, सांस्कृतिक मूल्यों की राह पर चलेगा रोम
    Next Article
    Canada को EU का सहयोगी सदस्य बनाने की पहल, Emmanuel Macron ने किया समर्थन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment