Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RDSS योजनाओं में घटिया काम की सख्त जांच होगी:यूपीपीसीएल ने 21 जिलों में उतारे ‘क्वालिटी वॉचडॉग’, 2 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

    3 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत चल रहे करोड़ों रुपए के बिजली सुधार कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त नजर रखने का फैसला लिया है। सामग्री और इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जबकि थर्ड पार्टी क्वालिटी मॉनीटरिंग एजेंसी (M/s Voyants Ltd.), प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी और डिस्कॉम की टीमों द्वारा पहले भी जांच की गई थी। इसके बावजूद कई जगह घटिया काम और कमियां सामने आ रही हैं। अब UPPCL ने सभी डिस्कॉम के तहत 21 जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है। ये अधिकारी 23 से 25 मार्च तक मौके पर जाकर काम की जांच करेंगे। वे बिल ऑफ क्वांटिटीज, ड्रॉइंग, ज्वाइंट मॉनिटरिंग कमेटी की रिपोर्ट और पहले की खामियों का मिलान करेंगे, सैंपलिंग और विजुअल जांच करेंगे तथा फोटो के साथ विस्तृत रिपोर्ट 2 अप्रैल तक सौंपेंगे। यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक डॉ आशीष गोयल ने आदेश में साफ कहा है कि अब किसी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर डिस्कॉम की मंजूरी के बाद भी कोई गंभीर या बड़ी खामी मिलती है, तो उस पर अलग से विशेष रिपोर्ट बनाई जाएगी। 21 जिलों में कंपनीवार तैनात किए गए अधिकारी- पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पूर्वांचल) प्रयागराज: संजय सिंह (अधीक्षण अभियंता, वाणिज्य), गोपीचंद (अधिशासी अभियंता) गोरखपुर: राम शब्द (अधीक्षण अभियंता, तकनीकी), पराग भगद्रज बस्ती: अनूप सिंह (अधिशासी अभियंता), मनोज कुमार मिर्जापुर: दिलीप कुमार सिंह (अधिशासी अभियंता), राहुल सिंह आजमगढ़: जितेंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड रायबरेली: योगेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता बदायूं: धर्म सिंह, अमर सिंह अयोध्या: मनीष कुशवाह, अजय कुमार मौर्य बरेली: नेकी राम, आदित्य प्रकाश सिंह लखीमपुर खीरी: ललित कुमार, कुमार शर्मा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मथुरा: अंकित अहमद खान, जयकुमार सारस्वती झांसी: रमेश पाल सिंह, किशोरी प्रसाद अलीगढ़: मनोज कुमार, प्रमोद कुमार पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा: चंद्रशेखर आजाद, सत्यप्रकाश सोनकर बागपत: रघुनाथ, सुशील कुमार रामपुर: तबरेज राहिद, वीरेंद्र कुमार बुलंदशहर: उमेश चंद्र सोनकर, चिरंजीत प्रताप सिंह मुजफ्फरनगर: राहुल शर्मा, लोकेश गौतम गाजियाबाद: विवेक श्रीवास्तव, सौरभ सिंह केस्को-कानपुर कानपुर नगर: अंकित कुमार (प्रोजेक्ट), श्रीकाश सिंह (स्टोर एवं वेयरहाउसिंग) हर बड़ी खामी पर तैयार करनी है रिपोर्ट UPPCL का मकसद RDSS योजना के तहत लाइन लॉस और ATC लॉस कम करने, साथ ही बिना बिजली वाले घरों तक कनेक्शन पहुंचाने के काम में पारदर्शिता और गुणवत्ता बढ़ाना है। नामित अधिकारी थर्ड पार्टी क्वालिटी मॉनीटरिंग एजेंसी के साथ मिलकर काम की जांच करेंगे और हर छोटी-बड़ी खामी को अपनी रिपोर्ट में दर्ज करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में दरोगा की परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड:SSP बोले- बिना सूचना के 30 दिन से गैरहाजिर थे, एक्शन का एग्जाम से संबंध नहीं
    Next Article
    क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा ने 3 रन से जीता मैच:वियान जट राणा ने बनाए 119 रन, सत्यम संघु ने लिए अहम विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment