Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:आत्महत्या की जताई जा रही आशंका, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    5 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में घर के अंदर एक 20 वर्षीय युवक का फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला है। घटना मंगलवार को सामने आई। शव को देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। घर वालों की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे। तत्काल लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के परसीपुर गांव में हुई है। मृतक की पहचान परसीपुर निवासी साहिल (20) पुत्र अमृतलाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को साहिल का शव घर के कमरे की छत में लगी धन्नी से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया। छोटे भाई ने फंटे से लटका शव देखा घटना के समय साहिल की मां गुड्डी देवी और बहन शालू खेतों पर गई हुई थीं, जबकि छोटा भाई आदित्य गांव में ही था। जब आदित्य घर के पीछे के रास्ते से अंदर आया, तो उसने अपने भाई को फंदे से लटकते देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। साहिल को तुरंत फंदे से उतारकर रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी रोहनिया के अधीक्षक डॉ. अनवर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मृत्यु हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच शुरू सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देहरादून में B.Tech करने आए यूपी के छात्र की हत्या:खाने के दौरान बहस हुई तो फावड़ा सिर पर मारा; 3 स्टूडेंट गिरफ्तार
    Next Article
    जालौन में कालपी के कागज गोदाम में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख, छत भी क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment