Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली होम्योपैथिक अस्पताल में डॉक्टर अनुपस्थित:सुबह से खाली कुर्सी, मरीज इलाज के लिए परेशान

    2 hours ago

    3

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा' के निर्देशों के बावजूद, रायबरेली के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरीब मरीज बिना इलाज के ही वापस लौटने को मजबूर हैं। सरकार ने दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण मरीजों की सुविधा के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय निर्धारित किया है। हालांकि, रायबरेली के होम्योपैथिक विभाग में स्थिति इसके विपरीत है। यहां डॉक्टर अक्सर अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं, जिससे मरीज घंटों खाली कुर्सियों का इंतजार करते रहते हैं और अंततः बिना इलाज के लौट जाते हैं। जब अस्पताल का जायजा लिया, तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। सुबह 10 बजकर 5 मिनट हो चुके थे, लेकिन डॉ. अनामिका जायसवाल अपनी सीट पर मौजूद नहीं थीं। वहां मौजूद स्टाफ से डॉक्टर की अनुपस्थिति के बारे में पूछने पर बताया गया कि उनके सुबह 11:30 बजे तक आने की उम्मीद है। अस्पताल परिसर में अपनी बारी का इंतजार कर रहे बुजुर्ग और लाचार मरीजों ने बताया कि वे सुबह जल्दी इस उम्मीद में आते हैं कि इलाज कराकर धूप तेज होने से पहले घर लौट जाएंगे, लेकिन डॉक्टरों की इस लेटलतीफी के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है या बिना दवा लिए ही वापस लौटना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पारा में दांतों से काटा युवक का गाल, मांस निकला:बीच-बचाव करने आए दो पड़ोसियों को भी काटने दौड़ा, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    उत्तर प्रदेश ग्रामीण प्रथमा बैंक में 4.28 लाख का गबन:संभल में पूर्व प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment