Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली अवैध निर्माण हटाने गई टीम पर महिला का हमला:तालाब की जमीन पर बने मकान को ढहाया, सरकारी जमीनों पर कब्जा

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक घटना सामने आई है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में तालाब की जमीन पर बने एक अवैध मकान को ढहाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर एक महिला ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब प्रशासन की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद महिला ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते उसने अपना आपा खो दिया। महिला ने पहले ईंट से हमला किया और फिर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर टीम के पीछे दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद, प्रशासन सरकारी जमीनों और तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सर्वोदय नगर में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए इस मकान को ढहाने की कार्रवाई की जा रही थी। महिला के उग्र तेवरों को देखकर नगर पालिका की टीम और पुलिस बल को अपनी जान बचाकर करीब एक किलोमीटर तक पीछे हटना पड़ा। इस घटना से पूरे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त उनकी मौजूदगी में पुलिस ने महिला को नियंत्रित किया। इसके बाद प्रशासन ने तालाब की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिल एरिया थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे से जुड़ा था। 151 के तहत कार्रवाई की सरकारी कार्य में बाधा डालने और अराजकता फैलाने के आरोप में महिला के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे विरोध कितना भी उग्र क्यों न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद केजीके कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक फैसला:प्राचार्य से छीनीं वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां, 2 प्रोफेसरों को जिम्मेदारी
    Next Article
    Toxic Postponed: एक बार फिर क्यों बदली यश की ‘टॉक्सिक’, अब जाने क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment