Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रावतपुर में तेज हवा-बारिश से कच्ची दीवार गिरी:दो महिलाएं और एक बच्ची घायल, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रावतपुर में शुक्रवार को सुबह तेज हवा और बारिश की वजह सड़क किनारे झोपड़ी की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। झोपड़ी में रहने वाली दो महिला और बच्ची घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और सभी को बाहर निकालकर पास के हॉस्पिटल ले गए, जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रावतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय सिंह मजदूरी करते हैं। परिवार में 6 बच्चे हैं। विजय सिंह ने बताया- वह शुक्रवार को सुबह काम पर चले गए थे। घर पर पत्नी रामा बेटी रेशमा बहु अनेखा थी। सुबह करीब दस बजे अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी, तभी अचानक झोपड़ी की कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। पत्नी, बेटी और बहू दब गए। घटना में तीनों लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और सभी को बाहर निकालकर पास के निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि कच्ची दीवार गिरने से दो महिलाएं व एक बच्ची घायल हुई थी । सभी लोग सुरक्षित है हल्की छोटे आई हैं जिनका उपचार करा घर भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में दबंगों ने आम, कटहल के हरे पेड़ काटे:पीड़ित ने जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग
    Next Article
    अखिलेश यादव ने अर्पित निषाद को दिए 51 हजार:एशियाई आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए आर्थिक मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment