Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रीता बहुगुणा जोशी के पति का निधन:SGPGI में ली अंतिम सांस, सीएम ने जताया शोक

    2 hours ago

    2

    0

    बीजेपी की पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने लगभग सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली। निधन का समाचार मिलते ही परिजनों के साथ ही पार्टी और उनके समर्थकों में भी शोक की लहर दौड़ गयी। रीता बहुगुणा जोशी ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा-"बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित किया जाता है कि मेरे पति पी.सी. जोशी का आज दिनांक 4 मई को प्रातः 7 बजे एसजीपीजीआई, लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया है. आज शाम 4 बजे हम प्रयागराज पहुचेंगे, अंत्येष्टि कल सुबह प्रयागराज में होगी." मॉस्को में प्रोफेसर थे पीसी जोशी पीसी जोशी एक शिक्षाविद् और मैकेनिकल इंजीनियर थे।उन्होंने मॉस्को की पैट्रिस लुमुम्बा यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। राजनीति से दूर रहने वाले जोशी जी पेशे से प्रोफेसर थे और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे। वे अपनी सरलता, अनुशासन और परिवार के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। प्रयागराज में होगा अंतिम संस्कार जानकारी के मुताबिक, पीसी जोश का पार्थिव शरीर प्रयागराज ले जाया जाएगा। मंगलवार को वहीं विधि-विधान से अंतिम संस्कार होगा। उनके परिजन और नजदीकी भी प्रयागराज पहुंच रहे हैं। पीसी जोशी के निधन की खबर से विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और परिवार को दुःख सहने की शक्ति की कामना की है। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं रीता बहुगुणा जोशी यहां बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी राजनीतिक परिवार से ही संबंध रखती हैं, उनके पिता एच.एन. बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे खुद कई बार सांसद और मंत्री भी रहीं. भारतीय जनता पार्टी से पहले वे कांग्रेस में थीं। फिलहाल वर्तमान में बीजेपी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर रहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खून से लथपथ युवक चिल्लाया- भाई साहब बचा लो:100 की स्पीड में ट्रक में घुसी टवेरा, 6 की मौत; अयोध्या से लौट रहे थे
    Next Article
    आगरा पुलिस ने आईपीएल पर सट्‌टा लगाते 5 सटोरिए पकडे़:होटल हावर्ड प्लाजा के कमरे लग रहे थे लाखों के दाव, संजय कालिया समेत 8 आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment