Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति भवन पहुंचे कानपुर सांसद:रमेश अवस्थी ने परिवार के साथ राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सांसद अवस्थी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक और विकास के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सांसद अवस्थी ने कानपुर महानगर के विकास, औद्योगिक प्रगति और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्रमुखता से बातचीत की। इस अवसर को कानपुर के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है। शहर के करीब 50 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए सांसद अवस्थी की यह भेंट खास मानी जा रही है। सांसद अवस्थी की कार्यशैली और शहर के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को लेकर समर्थकों और नागरिकों में उत्साह बढ़ाने का काम कर रहें हैं। लगातार कानपुर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के प्रयासों में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात न सिर्फ औपचारिक थी, बल्कि कानपुर के भविष्य को लेकर एक सकारात्मक संवाद का माध्यम भी बनी। कानपुर के विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत सांसद रमेश अवस्थी ने यह भी संदेश देने का कार्य किया है, कि कानपुर शहर को सभी जगह विशेष स्थान दिलाना और कानपुर को गौरव बढना उनका कर्तव्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 3 अप्रैल - आपके काम की खबर:सेंट जोसेफ कैथेड्रल सहित सभी चर्च में विशेष प्रार्थना, चौक में शोभायात्रा
    Next Article
    Dhurandhar 2 BO Collection: 1000 करोड़ के करीब आते ही 'धुरंधर 2' की कमाई में गिरावट, 15वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने कमाए कितने करोड़?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment