Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर सुपर क्रिकेट लीग: स्ट्रिकर्स, ग्रेडियस फाइनल में:15 अप्रैल को पवन पुरी स्टेडियम में होगा खिताबी मुकाबला

    3 hours ago

    2

    0

    रामपुर सुपर क्रिकेट लीग टी-25 अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। रामपुर स्ट्रिकर्स और रामपुर ग्रेडियस ने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबला 15 अप्रैल को पवन पुरी स्टेडियम में खेला जाएगा।रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस लीग का समापन समारोह भी 15 अप्रैल को पवन पुरी स्टेडियम में होगा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. डी.एस. चौहान (सेवानिवृत्त IPS, पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश और निदेशक, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा और डीआईजी मुरादाबाद रेंज जी. मुनिराज शामिल होंगे। सेमीफाइनल मुकाबलों की बात करें तो, पहले मैच में रामपुर रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 122 रन बनाए, जिसमें अतुल चौधरी ने 36 रन का योगदान दिया। जवाब में रामपुर स्ट्रिकर्स ने अमन नवाब के 76 रनों (10 चौके, 2 छक्के) की पारी की बदौलत 8 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अमन नवाब को मैन ऑफ द मैच चुना गया। खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा दूसरे सेमीफाइनल में रामपुर ग्रेडियस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन का स्कोर खड़ा किया। आरुष गुप्ता ने 58, श्लोक ने 45 और शांतनु ने 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर चैलेंजर टीम केवल 75 रन पर सिमट गई। शांतनु ने गेंदबाजी में 4 विकेट लेकर टीम को 141 रन से जीत दिलाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल मुकाबला 15 अप्रैल को सुबह 9 बजे पवन पुरी स्टेडियम में शुरू होगा। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में शिक्षकों का टेट अनिवार्यता खत्म करने की मांग:मशाल जुलूस निकाला, सरकार की नीतियों के खिलाफ जताया आक्रोश; बड़े आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    गाजीपुर में शिक्षकों ने निकाली मशाल रैली:टेट अनिवार्यता खत्म करने की मांग, सरकार से अध्यादेश की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment