Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:साथी युवक गंभीर घायल; आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    शहजादनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक परमानंद है। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी शंकरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमानंद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायल परमानंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक सुनील के परिजनों ने बताया कि यह हादसा देर रात हुआ। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहजादनगर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:सुजानगंज पुलिस ने हथियार सहित पकड़ा, जान से मारने की नीयत से की थी फायरिंग
    Next Article
    अलीगढ़ में सड़क पर हुई ईद की नमाज:मुफ्ती बोले- यह अल्लाह की मर्जी, DM ने कहा परिसर के अंदर पढ़ी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment