Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 पर केस:छेड़छाड़ के आरोप पर चाकूबाजी, घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी

    9 hours ago

    2

    0

    रामपुर के कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के ओसी गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों ओर से गंभीर आरोप लगाते हुए कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि दो महिलाओं की तहरीर पर दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। लड़की पक्ष की ओर से श्रीमती मदिया ने विशाल, सतीश, विनीत और राकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मदिया का आरोप है कि इन लोगों ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया, तो उस पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, दूसरी ओर लड़का पक्ष की महिला कलावती ने श्याम बाबू, सोमपाल, अशोक और मुन्नालाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कलावती ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने युवक विशाल की गर्दन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इस हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के अनुसार, घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के कारणों और दोनों पक्षों के बीच विवाद की असली वजह जांच तथा पीड़ितों के बयानों के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग:सर्वर रूम से उठी लपटे, दमकल की तीन गाड़ियां डेढ़ घंटे तक आग बुझाने में लगीं
    Next Article
    अलीगढ़ में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान:आईडी होने से तनाव में था, ​प्राइवेट डेटा लीक होने का सता रहा था डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment